बेनीपट्टी(मधुबनी)। अनुमंडल के हरलाखी अंचल के हरिणे गांव में ठंड से वृद्ध सहित दो की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। मुखिया की ओर से मिले जानकारी होने पर अंचल प्रशासन मामले की जांच में जुट गयी है। हरिणे गांव में अचानक दो लोगों  की मौत से गांव में मातम छा गया है। मिली जानकारी के अनुसार हरिणे गांव निवासी करीब 55 वर्षीय बुच्चु सदाय सुबह के समय अपने भैंस का दूध निकाल रहे थे। उसी दौरान अचानक उनको तेजी से ठंड लगने लगी और शरीर में कपकपी होने लगी। उसी दौरान व बेहोश होकर नीचे गिर गए। घर के सदस्यों ने आनन फानन में अलाव जलाकर उनकी शरीर को गर्म करने का प्रयास करने लगा। बिगड़ती हालत देखकर परिजन जयनगर के चिकित्सक के पास ले जा रहे थे। लेकिन कुछ ही दुरी पर उनकी मृत्यु हो गई। मौत का कारण ठंड लगना बताया गया है। वहीं दूसरी ओर गांव के ही रामजी सदाय की 15 दिन की लड़की की मौत ठंड लगने से हो गयी। ग्रामीणों ने ठंड से हुई दोनों मौतों की सूचना सीओ को दे दिया है। घटना की पुष्टि मुखिया दयानंद झा ने की है। उन्होंने प्रशासन से मुआवजा की मांग की है। हरलाखी के सीओ शशिभूषण प्रसाद सिंह ने बताया कि मुखिया की ओर से जानकारी मिली है। जांच कराई जाएगी।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post