मधुबनी। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में मधुबनी समाहरणालय के सामने एक दिवसीय धरना दिया गया। धरना की अध्यक्षता
 जिला अध्यक्ष शंकर झा ने किया और धरना का संचालन जिला महामंत्री देवेंद्र कुमार यादव ने किया ।

1

सांसद डॉ अशोक यादव , विधायक बेनीपट्टी विनोद नारायण झा, विधान परिषद सदस्य घनश्याम ठाकुर, पूर्व विधान परिषद सदस्य सुमन कुमार महासेठ के साथ-साथ जिला के सभी पदाधिकारी मंडल के सभी पदाधिकारी मंच मोर्चा प्रकोष्ठ के सभी अध्यक्ष संयोजक शक्ति केंद्र के सभी पदाधिकारी  बूथ के सभी अध्यक्ष के साथ कार्यकर्ता शामिल हुए।

धरना को संबोधित करते हुए डॉ अशोक यादव ने बिहार सरकार को आड़े हाथों लेते हुए बताया कि 2024 के चुनाव में आपकी ईट से ईट बजा दी जाएगी और आप इस स्थिति में नहीं रहेंगे कि 25 का चुनाव आप लड़ पाएंगे 25 के चुनाव में भी आप की सरकार मुंह की खाएगी और भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी। 

2

वही पूर्व मंत्री  सह विधायक विनोद नारायण झा ने लाठीचार्ज की कड़ी भर्त्सना करते हुए बिहार सरकार पर उंगली उठाते हुए कहा इस कायरतापूर्ण कार्रवाई को लोकतंत्र में काले दिवस के रूप में हमेशा मनाई जाएगी। वही धरना को संबोधित करते हुए विधान परिषद सदस्य घनश्याम ठाकुर ने अपने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि मजबूती से लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारी में लग जाए। 

वही धरना को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शंकर झा ने बताया कि यह कार्य बिहार सरकार के लायक ही है महागठबंधन सरकार की इतिहास रही है जंगलराज जैसा। बिहार में जंगलराज की सरकार चल रही है । जिसने अपने हक के लिए आवाज उठाने वाले को हमेशा से लाठी मारने का काम किया है ।

यह सरकार अधिक दिनों तक नहीं चलेगी बिहार में इनकी सरकार गिरनी तय है कार्यकर्ता मनोयोग से संगठन के कार्य में लगे रहे बिहार में भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी और गरीब गुरबा शिक्षकों किसानों को न्याय मिलेगा।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post