BNN News



जयनगर(मधुबनी)। 
जयनगर के किसान भवन में शनिवार को जदयू के द्वारा अनुमंडल स्तरीय भीम संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यक्रम पदाधिकारी सह मुख्य पार्षद कैलाश पासवान व संचालन प्रखंड अध्यक्ष राज कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर के तैलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प माल्यार्पण किया गया। 

1

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भीम संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया हैं। बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर की जो सोंच समाज के दबे-कुचले लोगों के उत्थान के लिए थीं। आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वो कार्य कर रहे हैं। इस लिए पार्टी के द्वारा भीम संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। 

2

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के दबे-कुचले वर्ग के लोगों को जागरूक करना है। वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समाज के सभी वर्गो को सम्मान देने का काम किया है। राज्य में विकास ही विकास हुआ है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डाॅ भीम राव अंबेडकर के विचारों को समाज में लाने का काम किया है। 

मुख्यमंत्री ने शराब बंदी कानून को लाकर महिलाओं को सम्मान दिया हैं। महिला सशक्तिकरण पर बल देते हुए कहा कि आज सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं चला रही है। कार्यक्रम को झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद रामप्रीत मंडल, बाबूबरही विधायक मीना कामत, विधायक अमन भूषण हजारी, विधायक अचमित ऋषि, पूर्व सांसद मंगनी लाल मंडल, पूर्व सांसद दशई चौधरी, प्रमंडल प्रभारी अब्दुल कैयुम, जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कामत, तजम्मुल हुसैन, संतोष साह, पूर्व प्रमुख वीरेन्द्र यादव, शम्भु गुप्ता, हिरा मांझी समेत अन्य ने संबोधित किया।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post