बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने इस आरोप के आधार पर आरोपितों की गिरफ्तारी कर लड़की को मेडिकल जांच के लिए मधुबनी भेज दिया है।


इस संबंध में पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पीड़िता ने बताया कि 03 मई को आरोपी राजू यादव उसे बहला-फुसलाकर बेनीपट्टी ले आया। वहीं उसे कोलकाता ले गया। जहां उसके साथ गलत कार्य किया गया।  उधर, पुलिस ने लड़की को बरामद कर दुष्कर्मी को भी गिरफ्तार कर लिया।


उधर, पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपितों पर पुलिस अवर निरीक्षक पर भी हमला करने का आरोप है। जिस आरोप में पुलिस कब से खोज रही थी। प्रभारी एसएचओ रविन्द्र प्रसाद ने बताया कि कांड दर्ज कर आरोपितों को जेल भेजा जाएगा।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here




Previous Post Next Post