बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी प्रखंड में सीएम सात निश्चय के जल नल योजना अनियमितता की भेंट चढ़ रही है। बर्री पंचायत इस अनियमितता की शिकायत से अछूता नहीं रह गया है। अधिकांश वार्डों में जल नल योजना अधूरा पड़ा हुआ है। राशि निकासी के बाद भी योजना संवेदक व वार्ड सदस्य के चंगुल में पड़ कर दम तोड़ रहा है। स्थिति इस कदर खराब है कि पंचायत के मुखिया के वार्ड में जल नल योजना वर्षो से अधूरा पड़ा हुआ है। जिससे अन्य वार्डो की स्थिति स्पष्ट हो रही है। वार्ड-05 में तालाब किनारे बन रहे जल नल योजना के स्ट्रक्चर भवन में भी अनियमितता की गई है। घटिया ईंट से जोड़ाई कर यत्र कुत्र पाइप डाल दिये गए है। जो माल-मवेशी के खुर से बर्बाद हो गए है। वही मुख्य पाइप मुखिया के घर के दलान पर लटका हुआ है। जानकारी के अनुसार एक वर्ष पूर्व जल नल हेतु राशि ट्रांसफर की गई थी। वही वार्ड-07 में स्थिति पूरी तरह से अजीबोगरीब थी। उद्घटान हो चुके जल नल के स्ट्रक्चर भवन पर स्थानीय कुछ लोगों ने उसे शयनकक्ष बना दिया है। उसके पाइप में भैंस बंधा हुआ था। वार्ड सदस्य अनिल राम ने बताया कि लीकेज के कारण बोरिंग बंद है। उन्होंने बताया कि योजना 14 लाख 84 हजार की थी। जिसमें साढ़े बारह लाख की निकासी हो चुकी है। बता दे कि उक्त पंचायत में जल नल की स्थिति अत्यंत ही खराब है। उधर, सूत्रों की माने तो इसमें अधिकारियों व मुखिया के स्तर से भी लापरवाही की गई है। योजना में मुखिया के द्वारा निगरानी नहीं कि गयी है। मुखिया आलम अंसारी ने बताया कि वार्ड सदस्यों की लापरवाही की जानकारी लिखित तौर पर बीडीओ व जिला पंचायती राज पदाधिकारी को दी जा चुकी है। मुखिया की माने तो लेटलतीफी पर वार्ड सदस्यो को पूर्व में भी नोटिस किया जा चुका है। लेकिन,कोई परिणाम नहीं आया। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि जल नल योजना को जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है। कार्यो में लापरवाही होने पर कार्रवाई की जाएगी।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post