बेनीपट्टी नगर पंचायत कार्यालय में मुख्य पार्षद मंजू देवी के अध्यक्षता में सोमवार को सशक्त स्थायी समिति की बैठक हुई। बैठक में नगर पंचायत के विकास कार्यो को लेकर प्रस्तावित योजनाओं पर चर्चा की गई। बैठक का संचालन कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार ने किया। इस दौरान स्थायी समिति के बैठक में उप मुख्य पार्षद दीपशिखा कुमारी, वार्ड पार्षद हेना कौशर, विनोद राम, कार्तिक झा राजा मौजूद थे। बैठक में नगर पंचायत के विकास से जुड़ी 50 एजेंडों पर बात हुई। जो कि निम्नलिखित एजेंडे शामिल थे...

1. गत बैठक की संपुष्टि प्रदान करने पर विचार करना।

2. नगर पंचायत बेनीपट्टी के प्रशासनिक भवन के निर्माण पर विचार करना।

3. नगर पंचायत, बेनीपट्टी में जल जीवन हरियाली अभियान अंतर्गत आवश्यकतानुसार सार्वजनिक चापाकल/कुंआ/मैदान के पास सोख्ता निर्माण, सार्वजनिक कुंआ का जिर्णोद्धार,सरकारी भवन में रेन वाटर हार्वेस्टिंग आदि पर विचार करना।

4. नगर पंचायत, बेनीपट्टी में संपत्ति कर (होल्डिंग टैक्स)  के दर निर्धारण हेतु सड़कों (i) प्रधान मुख्य सड़क (ii) मुख्य सड़क एवं (iii) अन्य सड़क के वर्गीकरण पर विचार करना।

5. नगर पंचायत, बेनीपट्टी में संपत्ति कर (होल्डिंग टैक्स) के दर निर्धारण करने पर विचार करना।


6. नगर पंचायत,बेनीपट्टी में संपत्ति कर (होल्डिंग टैक्स) के मांग सर्वे (डिमांड सर्वे) करने व वसुल करने पर विचार करना। 

7. नगर पंचायत, बेनीपट्टी के JCB के भाड़ा दर पर विचार करना।

8. नगर पंचायत, बेनीपट्टी कार्यालय हेतु यात्री वाहन, (स्कॉर्पियो/समरूप) भाड़ा पर रखने व किराया निर्धारण पर विचार करना।

9. नगर पंचायत, बेनीपट्टी में आउटसोर्सिग एजेंसी को उपलब्ध कराये गये सफाई वाहन/उपकरण का किराया निर्धारण पर विचार करना।

10. नगर पंचायत,बेनीपट्टी में व्यापार अनुज्ञप्ति (ट्रेड लाइसेंस) के दर निर्धारण व वसुल करने पर विचार करना।

11. नगर पंचायत बेनीपट्टी के प्रमुख सड़क (SH-52) पर बड़ा नाला निर्माण करने पर विचार करना।

12. नगर पंचायत,बेनीपट्टी में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन SWM पर विचार करना।

13. नगर पंचायत,बेनीपट्टी में आवश्यकतानुसार दैनिक मानदेय पर कर्मियों से कार्य कराने पर विचार करना।

14. नगर पंचायत, बेनीपट्टी में सार्वजनिक शौचालय, लोहिया चौक के उपयोगकर्ता शुल्क निर्धारण व वसुल करने पर विचार करना। 

15. नगर पंचायत, बेनीपट्टी में लोहिया चौक पर निर्मित दो दुकानों के किराया निर्धारण व आवंटन करने पर विचार करना।

1

16. नगर पंचायत, बेनीपट्टी में बड़ा फौगिंग मशीन खरीद करने पर विचार करना।

17. नगर पंचायत, बेनीपट्टी में जल-जमाव वाले सड़कों पर आवश्यकतानुसार ईंट टुकड़ा, राबिश आदि गिरवाने पर विचार करना। 

18. स्वतंत्रता दिवस 2023 के शुभ अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी बेनीपट्टी के निदेशानुसार कराए गए कार्यो कि घटनोत्तर स्वीकृति प्रदान करना।

19. स्वतंत्रता दिवस 2023 के शुभ अवसर पर नगर पंचायत बेनीपट्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम की घटनोत्तर स्वीकृति प्रदान करना।

20. नगर पंचायत, बेनीपट्टी के कार्यालय कैंपस में फेभर ब्लॉक लगाने व शेड निर्माण पर विचार करना।

21. नगर पंचायत, बेनीपट्टी के कार्यालय कैंपस में बने सभाकक्ष भवन का छत ढलाई पर विचार करना।

22. नगर पंचायत, बेनीपट्टी के वार्ड-16 में अवस्थित मध्य विधालय में शौचालय निर्माण पर विचार करना।

23. नगर पंचायत, बेनीपट्टी के वार्ड-16 में अवस्थित कस्तुरबा गांधी विधालय में शौचालय निर्माण पर विचार करना।

24. नगर पंचायत, बेनीपट्टी के वार्ड-20 में प्राथमिक विधालय करमहे में शौचालय निर्माण पर विचार करना। 

25. नगर पंचायत, बेनीपट्टी के वार्ड-1 में महेन्द्र चौपाल के घर से चन्देश्वर मंडल के घर तक तथा REO सड़क से रंजित चौपाल के घर तक पी.सी.सी सड़क का निर्माण करने पर विचार करना।

26. नगर पंचायत, बेनीपट्टी के वार्ड-2 में मुख्य सड़क से लेकर वैधी पोखर ब्रहम स्थान तक पी.सी.सी सड़क का निर्माण करने पर विचार करना।

27. नगर पंचायत, बेनीपट्टी के वार्ड-3 में छोटी यादव के घर से लाल यादव के घर तक पी.सी.सी सड़क का निर्माण करने पर विचार करना।

28. नगर पंचायत,बेनीपट्टी के वार्ड-4 में रामू यादव के घर से रामेश्वर यादव के घर तक पी.सी.सी सड़क का निर्माण करने पर विचार करना। 

29. नगर पंचायत, बेनीपट्टी के वार्ड-5 में श्याम सुन्दर यादव के घर से मुख्य सड़क तक एवं भोगी यादव के घर से अशोक यादव के घर तक पी.सी.सी सड़क का निर्माण करने पर विचार करना।

30. नगर पंचायत, बेनीपट्टी के वार्ड-6 में परमानंद ठाकुर के घर से उग्रनाथ ठाकुर के घर तक पी.सी.सी सड़क का निर्माण करने पर विचार करना।

2

31. नगर पंचायत, बेनीपट्टी के वार्ड-7 में हीरा शाह के घर से गोरखा शर्मा के घर तक पी.सी.सी सड़क का निर्माण करने पर विचार करना।

32. नगर पंचायत, बेनीपट्टी के वार्ड-8 में कसरत पासवान के घर से मंजय पासवान के घर तक पी.सी.सी सड़क का निर्माण करने पर विचार करना।

33. नगर पंचायत, बेनीपट्टी के वार्ड-9 में मो0 बिहारी के घर से मोसमात डोमनी के घर तक नाला एवं पी.सी.सी सड़क का निर्माण करने पर विचार करना।

34. नगर पंचायत, बेनीपट्टी के वार्ड-10 में विवेकानंद झा के घर से गुनानंद झा के घर तक पी.सी.सी सड़क का निर्माण करने पर विचार करना।

35. नगर पंचायत, बेनीपट्टी के वार्ड-11 में लव यादव के घर से प्रयाग यादव के घर तक पी.सी.सी सड़क का निर्माण करने पर विचार करना।

36. नगर पंचायत, बेनीपट्टी के वार्ड-12 में विजय कामत के घर से विनोद पंडित के घर होते हुए बासुदेव पंडित के घर तक पी.सी.सी सड़क का निर्माण करने पर विचार करना।

37. नगर पंचायत, बेनीपट्टी के वार्ड-13 मुन्द्रिका देवी के घर से आनन्द झा व मुनेश्वर झा के घर तक पी.सी.सी सड़क का निर्माण करने पर विचार करना।

38. नगर पंचायत, बेनीपट्टी के वार्ड-14 में कुमोदान्नद झा के घर से जयचन्द्र झा के घर तक तथा कालिशचन्द्र झा के घर से सत्यनारायण के घर तक एवं मुख्य सड़क से प्रकाश झा के घर तक पी.सी.सी सड़क का निर्माण करने पर विचार करना। 

39. नगर पंचायत, बेनीपट्टी में वार्ड-14 में मुख्य सड़क से बुधन झा के जमीन तक पी.सी.सी सड़क का निर्माण करने पर विचार करना।  
  
40. नगर पंचायत, बेनीपट्टी के वार्ड-15 में मकसूदन राम के घर से रामललन के घर से होते हुए झोली राम के घर तक पी.सी.सी सड़क का निर्माण करने पर विचार करना।

41. नगर पंचायत, बेनीपट्टी के वार्ड-16 में मछली बाजार (तेजु चाय दुकान) से लेकर राम आशीष शाह के आटा मील (कटैया सड़क) तक नाला एवं पी.सी.सी सड़क का निर्माण करने पर विचार करना।

42. नगर पंचायत, बेनीपट्टी के वार्ड-17 में भगवान झा के घर से लेकर स्व0 मोनू झा के घर तक एवं सोनु झा के घर से हरी झा के घर तक पी.सी.सी सड़क का निर्माण करने पर विचार करना।

43. नगर पंचायत, बेनीपट्टी के वार्ड-18 में मुख्य सड़क विशेश्वर यादव के घर से रामदेव मुखिया के घर तक पी.सी.सी सड़क का निर्माण करने पर विचार करना।

44. नगर पंचायत, बेनीपट्टी के वार्ड-19 में बुधन कामत के घर से भगवान झा के घर तक पी.सी.सी सड़क का निर्माण करने पर विचार करना।

45. नगर पंचायत, बेनीपट्टी के वार्ड-20 में बेलही दुर्गा स्थान में सांस्कृतिक कला मंच एवं शौचालय निर्माण करने पर विचार करना।

46. नगर पंचायत, बेनीपट्टी के वार्ड-21 में कैलाश मिश्र के घर से नारायण मिश्र के घर तक पी.सी.सी सड़क का निर्माण करने पर विचार करना। 

47. नगर पंचायत, बेनीपट्टी के वार्ड-22 में फेकन शर्मा के घर से लक्ष्मण यादव के घर तक पी.सी.सी सड़क का निर्माण करने पर विचार करना।

48. वार्ड-09 में सतीश पासवान के घर से शिवशंकर पासवान के घर तक तथा लोचन पासवान के घर से कामीनी पासवान के घर तक पी.सी.सी सड़क का निर्माण करने पर विचार करना।

49. वार्ड-15 में श्री लीलाधर हाई स्कूल बेनीपट्टी में पी.सी.सी सड़क का निर्माण करने पर विचार करना।

50. नगर पंचायत बेनीपट्टी क्षेत्रान्तर्गत अनुमंडल कार्यालय कैंपस में पी.सी.सी सड़क निर्माण करने पर विचार करना व अन्य 


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post