बेनीपट्टी (मधुबनी)। बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोबिंद 3 जनवरी को बेनीपट्टी में पूर्व विधान पार्षद स्व. निलांबर चौधरी के आदमकद मूर्ति का अनावरण करेंगे। प्रशासन राज्यपाल के आगमन की सारी तैयारी कर चुकी है। कॉलेज प्रशासन की ओर से पूरे कॉलेज परिसर को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। राज्यपाल दिन के ग्यारह बजे हेलिकॉप्टर से श्री लीलाधर उच्च विद्यालय के हैलिपेड पर उतरेंगे। फिर विशेष वाहन सवार होकर विशेष पथ से सीधे कॉलेज पहुंचेगें। फिर कॉलेज के प्रभारी के कक्ष में आराम कर पूर्व विधान पार्षद के मूर्ति का अनावरण करेंगे। संभावना है कि जयंती समारोह का उद्घाटन कर सभा को भी संबोधित करेंगे। राज्यपाल के साथ कार्यक्रम में सूबें के करीब आधा दर्जन मंत्री भी सिरकत करेंगे।
डीएम-एसपी ने पुलिस बलों के साथ किया रिर्हसल राज्यपाल के हैलिपेड से सीधे कॉलेज परिसर पहुंचने में किसी प्रकार की चूक न हो, इसके मद्देनजर सोमवार को जिलाधिकारी गिरिवर दयाल सिंह व पुलिस अधीक्षक दीपक बरणवाल पुलिस बलों व अधिकारियों के साथ हैलिपेड से सीधे कॉलेज के मुख्य द्वार तक रिर्हसल किया। इस दौरान डीएम व एसपी ने अधिकारियों को कई निर्देश देते हुए शेष कार्यों को जल्दी से निपटाने का निर्देश दिया। जानकारी दें कि राज्यपाल के हैलिपेड से कॉलेज तक आने के लिए कॉलेज प्रशासन की ओर से विशेष द्वार का निर्माण कराया गया है। जहां से सीधे राज्यपाल का कारकेड सभा स्थल तक पहुंचेगा।हैलिपेड के समीप प्रशासन की ओर से फायर बिग्रेड वाहन के साथ एंबुलैंस की व्यवस्था की गयी है। वहीं बीआरसी भवन को तत्काल सेफ हाउस के रुप में तब्दील कर दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया पुलिस अधीक्षक दीपक बरणवाल ने बताया कि राज्यपाल के आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था की पुरी तैयारी कर ली गयी है। रिर्हसल कर पथ की जांच कर ली गयी है। पूरी कॉलेज परिसर को पुलिस ने सुरक्षा घेरे में ले लिया है। वहीं एसपी ने बताया कि सभा स्थल पर बिना अनुमति के किसी को भी नहीं आने दिया जायेगा।