बेनीपट्टी(मधुबनी)। प्रखंड के नंदी भौउजी चौक स्थित सल्हेस गहबर स्थान परिसर में अंबेडकर-कर्पूरी सामाजिक संस्थान के तत्वाधान में सावित्री बाई फूले की 186वीं जयंती समारोह मनाया गया।जिसकी अध्यक्षता पुष्पा देवी ने किया।समारोह को संबोधित करते हुए प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष सह ब्रह्मपुरा पंचायत के मुखिया अजित पासवान ने कहा कि सावित्री बाई फूले हमेशा आडंबरवाद, अंधविश्वास व पाखंडवाद के खिलाफ मुखर आवाज उठाने का काम किया।उन्होंनें हमेशा में समाज में मिल्लत, सामाजिक एकता व समरसता बढ़ाने के लिए कई बहुआयामी कार्य किये।जिनका उल्लेख कर पाना असंभव है।वहीं मुखिया ने कहा कि सावित्री बाई फूले बाल विवाह प्रथा के खिलाफ लगातार कार्य की।वहीं संस्थान के अध्यक्ष रामवरण राम ने महात्मा बुद्ध, फूले, अंबेडकर व साहू के शौर्य गाथा को अपने गायन कर संबोधन किया।उन्होंने कहा कि सावित्री बाई फूले ही देश की प्रथम शिक्षिका थी , जो दलितों व शोषितों को शिक्षा देकर समाज में एकरुपता लाने का प्रयास किया।इससे पूर्व संस्थान के सदस्यों के द्वारा सावित्री बाई फूले सहित तमाम नेताओं को पुष्ण अर्पित कर याद किया गया।जयंती समारोह में विनोद पासवान, मिश्री राम, रामलगन राम, बचनू मंडल, मो.अख्तर, मीना कुमारी, रतन दास, सुगनजी मुखिया सहित कई लोग मौजूद थे।