BNN News



बेनीपट्टी(मधुबनी)। मानसूनी बारिश नहीं होने के कारण प्रखंड क्षेत्र के किसान बेहाल है। किसानों के खेत में लगा धान का बिचड़ा सूख रहा है। ऐसे में अब सुखाड़ की आशंका बढ़ गयी है। फिलहाल, कई किसान निजी पम्पिंग सेट के सहारे धान को बचाने में जुटे हुए है। लेकिन, कड़े धूप के कारण खेत में हुई पटवन का पानी कुछ ही दिनों में सूख रहा है। 

1

उधर, सुखाड़ की बढ़ रही आशंकाओं के बीच जिला परिषद सदस्य अलका झा ने बुधवार को प्रखंड कृषि पदाधिकारी से मुलाकात कर सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने के लिए अनुसंशा किये जाने की मांग बीएओ से की है। जिला पार्षद अलका झा ने बताया कि, पूरे प्रखंड क्षेत्र की हालत खराब है। किसी भी खेत में पानी नहीं है। जबकि, सावन में हर खेत में पानी जमा रहता था और क्षेत्र के किसान रोपाई में लगे रहते थे, लेकिन,इस वर्ष बारिश नहीं होने के कारण खेत में लगा बिचड़ा नष्ट हो रहा है। 

2

डीजल अनुदान ऊंट के मुंह में जीरा साबित होगा। इससे अच्छा है कि क्षेत्र को सुखाड़ क्षेत्र घोषित किया जाए। गौरतलब है कि बारिश नहीं होने से क्षेत्र में सुखाड़ होने की खूब चर्चा हो रही है। नेपाल के तराई इलाको में हुई बारिश के कारण जहां अधवारा समूह की नदियों का जलस्तर बढ़ रहा था। वहीं, मौसम सामान्य होते ही नदियों का पानी भी काफी तेजी से घट गया। नदियों के किनारे स्थित खेत में किसान निजी पम्पिंग सेट लगाकर पटवन कर बिचड़ा को बचाने में लगे हुए है। वहीं, आसमानी बारिश के भरोसे खेतों की स्थिति काफी विकट है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post