बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी प्रखंड के करहारा पंचायत के उप मुखिया पर लगे अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए बुधवार को पंचायत भवन पर विशेष बैठक का आयोजन मुखिया मंजू देवी के अध्यक्षता व पंचायत सचिव राहुल कुमार के उपस्थिति में की गई।

1

बैठक में वार्ड सदस्यों की ओर से लगाये गए आरोपों की चर्चा की गई। वार्ड सदस्यों ने कहा कि, जिस उम्मीद से वे लोग उप मुखिया का चुनाव किये थे, उस पर वे खरा नहीं उतर सके। लिहाजा, वे वार्ड सदस्यों का विश्वास खो चुके हैं।

2

चर्चा के दौरान 14 वार्ड सदस्य मौजूद थे और अविश्वास पर चर्चा कर नए उप मुखिया बनाने पर सहमति दी। बताया जा रहा है कि अविश्वास प्रस्ताव के दौरान उप मुखिया की कुर्सी चली गयी है। 

मुखिया मंजू देवी व पंचायत सचिव ने बताया कि, उप मुखिया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद अब नया उप मुखिया का चुनाव होगा। इसके लिए नए तारीख तय कर इसकी सूचना सभी वार्ड सदस्यों को दी जाएगी।

बैठक में मुखिया मंजू देवी, पंचायत सचिव राहुल कुमार के अलावे वार्ड सदस्य मो. जमाल राइन, नरेंद्र राउत, सुधा देवी, बहादुर यादव, जरीना खातून, विनोद यादव, पलट साह आदि वार्ड सदस्य मौजूद थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post