हरलाखी(मधुबनी)। जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा, एसपी सुशील कुमार सहित कई वरीय अधिकारियों की उपस्थिति में हिसार पंचायत के सीपीपी कॉलेज में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोग सैकड़ो की संख्या में उपस्थित हुए। 

कार्यक्रम में कई लाभुकों ने अपना अपना अनुभव साझा किया एवं फीडबैक भी दिया। जनसंवाद कार्यक्रम में डीएम अरविन्द कुमार वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि हरलाखी प्रखंड में विकासात्मक एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया जा रहा है। डीएम ने कहा की आमजन तक सरकार की सभी कल्याणकारी एवं विकास योजनाओं की जानकारी पहुंचाना एवं जनता एवं प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय कायम करना जनसंवाद का प्रमुख उद्देश्य है। 

1

उन्होंने कहा जनसंवाद कार्यक्रम में प्राप्त सुझाव एवं फीडबैक पर त्वरित कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि समाज सुधार अभियानों के द्वारा सामाजिक स्तर पर भी बहुत परिवर्तन आया है। लड़कियाँ शिक्षा क्षेत्र में काफी बढ़ी हैं। शराब बंदी, बाल विवाह एवं दहेज प्रथा पर रोक, महिलाओं को आरक्षण इत्यादि ने महिला सशक्तिकरण में अहम भूमिका निभाई है। लिंग भेद में कमी आई है। भ्रूण हत्या पर रोक लगी है। कन्या के जन्म को प्रोत्साहन मिला है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना ने वृद्धजन, दिव्यांगजन एवं विधवाओं को समाज में सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर प्रदान किया है तथा आर्थिक रूप से सबल बनाया है। 

2

डीएम ने मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास सहायता योजना तथा मुख्यमंत्री वास स्थल क्रय सहायता योजना से लोग स्वच्छतायुक्त सुरक्षित आवास होने से सम्मानपूर्वक जीवन बसर कर रहे हैं। प्रखंड में बारहमासी आवागमन की सुविधा उपलब्ध है। सौर ऊर्जा के उपयोग से गॉवों की गलियाँ को रौशन करने का कार्य किया जा रहा है। हर घर नल का जल तथा घर तक पक्की गली नालियाँ उपलब्ध करायी गई है। स्वच्छ गॉव, समृद्ध गॉव के तहत ई-रिक्शा, पेडल रिक्शा एवं डस्टबिन का क्रय गॉव के सभी वार्डों में किया गया है। हर घर से कचड़े का उठाव कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कचड़ा प्रबंधन कार्यक्रम में सभी का सह्ययोग अपेक्षित है। 

सोख्ता, जंक्शन चैम्बर एवं नाली आउटलेट के माध्यम से जल संरक्षण का कार्य किया जा रहा है। बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का लाभ अधिक से अधिक विद्यार्थी उठा रहे हैं। कुशल युवा कार्यक्रम अंतर्गत प्रशिक्षित युवा में कम्प्यूटर, व्यवहार कौशल एवं भाषा कौशल में गुणात्मक वृद्धि आई है। सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना का लाभ उठाकर विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो रहे हैं। कस्तूरबा गाँधी आवासीय विद्यालयों के संचालन में स्त्री शिक्षा के स्तर में संख्यात्मक एवं गुणात्मक वृद्धि लाई है। सतत जीविकोपार्जन योजना तथा जीविका से परिवारों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार आया है। मत्स्य पालन के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता आई है। लोगों में खुशहाली आयी हैं। 

वही एसपी सुशील कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय को लेकर लगातार प्रयास किया जा रहा है। मोटरसाइकिल रैली द्वारा जिले के सभी क्षेत्रों में पहुँचकर लगभग 50000 से भी अधिक लोगो से मिलकर उनका फीड बैक लिया गया। मधुबनी पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 181 लोगो की चोरी या खो गई मोबाइल को वापस दिलवाकर उनके चेहरे पर लाने का भी काम किया है। उन्होंने कहा कि अपराधमुक्त एवं नशामुक्त मधुबनी को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह से दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने कहा कि डायल नंबर 112 का जरूर उपयोग करे। यह 24 घण्टे की सेवा है। इस सेवा के तहत वर्तमान में औसतन 12 मिनट में मधुबनी पुलिस आपकी सहायता के लिए उपलब्ध हो जाती है। जन संवाद कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी अब कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। 

उक्त कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त विशाल राज, एडीएम नरेश झा, डायरेक्टर डीआरडीए किशोर कुमार, डीपीआरओ परिमल कुमार, बेनीपट्टी एसडीएम मनिषा कुमारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, एसडीपीओ नेहा कुमारी, सर्किल इंस्पेक्टर रंजीत कुमार निराला, खिरहर थानाध्यक्ष सुप्रिया कुमारी, हरलाखी थानाध्यक्ष अनोज कुमार, हरलाखी बीडीओ कृष्ण मुरारी, सीओ सौरभ कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी प्राणनाथ सिंह, आरओ निलेश कुमार, पंचायती राज पदाधिकारी अमित अक्षय मिश्रा, आवास पर्यवेक्षक हरेंद्र ठाकुर, सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं काफी संख्या में आमजनों ने भाग लिया।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post