बेनीपट्टी (मधुबनी) : बेनीपट्टी नगर पंचायत क्षेत्र के जगत गांव के उतरवारी टोल निवासी विष्णु कुमार झा ने बुधवार को अपनी मां उर्मिला झा की स्मृति में बेनीपट्टी अनुमंडल अस्पताल को व्हील चेयर भेंट किया।
1
इस दौरान बेनीपट्टी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद मंजू देवी, समाजसेवी रूपन साह, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ सुशील कुमार, लक्ष्मण पंडित सहित अन्य लोग भी मौजूद रहें।
2
जानकारी के लिए बता दें कि विष्णु कुमार झा के पुत्र आदित्य भारद्वाज इसरो में कार्यरत हैं। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित वैज्ञानिक परीक्षा में आदित्य झा ने पिछले वर्ष ही यह सफलता हासिल की थी। वहीं हाल में ही विष्णु कुमार झा के माता उर्मिला झा का निधन हो गया था, जी कि बेनीपट्टी अनुमंडल के प्रथम आरक्षी उपाधीक्षक (डीएसपी) स्व. ब्रज किशोर मिश्रा की बहन भी थी।
जिनकी स्मृति में उनके पुत्र विष्णु कुमार झा ने अनुमंडल अस्पताल को व्हील चेयर प्रदान कि है, ताकि जरूरतमंद मरीजों को इससे लाभ हो सके।
Follow @BjBikash