बेनीपट्टी(मधुबनी)। जिला परिषद सदस्य अलका झा गुरुवार को राजद में शामिल हो गयी। राजद महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल ने जिला पार्षद को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। वहीं, राजद महिला प्रकोष्ठ के द्वारा जिप सदस्य सह राजद नेत्री को बेनीपट्टी ब्लॉक के राजद महिला का अध्यक्ष बनाया गया है।

1

अलका झा को पार्टी में शामिल करते हुए महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, आप पार्टी को हर स्तर पर मजबूत करें और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक ले जाये। 

2

वहीं, पार्टी में शामिल होने के बाद अलका झा ने बताया कि उनके परिवार शुरू से ही राजद समर्थक रहा है। आज वे विधिवत रूप से पार्टी में शामिल हुई है। पार्टी को मजबूत करना और आगामी चुनाव में बेहतर परिणाम देने का प्रयास करूंगी। उधर, राजद में अलका झा के शामिल होने पर राजद के पूर्व एमएलए रामाशीष यादव, जिला महासचिव विजय कुमार यादव, पूर्व उप प्रमुख रामविनय प्रधान, प्रखंड राजद अध्यक्ष रामवरण राम, प्रदीप यादव, राजद नेता ओमप्रकाश यादव, गायत्री देवी आदि ने बधाई दी है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post