मधवापुर(मधुबनी)। साहरघाट थाना क्षेत्र के महापात्र टोल में रविवार की देर शाम दो बदमाशों ने एक घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया है। इस दौरान बदमाशों ने घर में अकेली रहीं नव विवाहिता को बंधक बनाकर आभूषण लूट ले गए।
1
मिली जानकारी के अनुसार उक्त घटना महापात्र टोल के मुरली झा के घर में हुई। जहां नव विवाहिता गुड्डू झा की पत्नी सरिता देवी उस समय घर में अकेली थीं और उसकी सास सब्जी लाने साहरघाट बाजार गई हुईं थीं। ससुर मुरली झा भी नेपाल गया हुआ है और मुरली झा का छोटा पुत्र मधुबनी गया हुआ था।
2
नवविवाहिता के पति दिल्ली में नौकरी करता है। रविवार की देर शाम अचानक दो बदमाश घर के पिछले दरवाजे से घर घुस गया और नव विवाहिता को अकेले देख उसका हाथ पांव बांधकर बंधक बना लिया और मारपीट कर गोदरेज की चाबी लेकर गोदरेज में रखे करीब दो लाख रुपये मूल्य का आभूषण लेकर फरार गया। पीड़ित ने बताया कि दोनों युवक था और दोनो युवकों के हाथ में कई चाबी का गुच्छा था।जब विरोध किया तो बदमाशों ने हमारे साथ मारपीट भी और घटना के समय बिजली भी कटी हुई थी।
उधर घटना की जानकारी मिलते ही साहरघाट एसएचओ धर्मेंद्र कुमार, अपर थानाध्यक्ष अभिषेक आनंद व एएसआई अनिल सिंह दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गये।
विदित हो कि इसी टोल के बगल में वीरेंद्र ठाकुर उर्फ नारद ठाकुर के घर में भी कुछ महीने पहले भीषण डकैती की वारदात हुई थी। इसके बाद दूसरी घटना होने के बाद ग्रामीण बेहद आक्रोशित दिख रहे थे। इस संबंध में एसएचओ धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।
Follow @BjBikash

