बेनीपट्टी(मधुबनी)। भाजपा के विधान परिषद सदस्य घनश्याम ठाकुर ने शुक्रवार को सीएम क्षेत्र विकास योजना से निर्मित दस नाव को अंचलाधिकारी को सुपुर्द कर दिया। उक्त नाव के लिए एमएलसी श्री ठाकुर ने चार लाख रुपये देकर अनुशंसा की थी। उन्होंने फीता काटकर नाव को सीओ को सौंपते हुए कहा कि, नाव वितरण में बाढ़ की अधिक समस्या को देखते हुए निगरानी में दे, ताकि, पीड़ितों के लिए नाव सहायक हो।

1

उन्होंने कहा कि, वे बेनीपट्टी के पुत्र है। यहां के दुख-दर्द से वे वाकिफ है। इसलिए, उन्होंने दस नाव देने की अनुशंसा की। आवश्यकता होगी तो और दिया जाएगा।

2

मौके पर अंचलाधिकारी पल्लवी कुमारी गुप्ता, बीडीओ डॉ रवि रंजन, राजस्व अधिकारी पूजा कुमारी, भाजपा के अरेर मंडल अध्यक्ष शिवशंकर पांडेय, रंधीर ठाकुर, कृष्णेश्वर ठाकुर, डॉ बागीशकान्त झा, भवानंद झा, दीपक झा, कन्हैया प्रतिहस्त, अमित सिंह, संतोष झा, विवेकानंद झा आदि थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here




Previous Post Next Post