बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत भाकपा के नेताओं ने धरना दिया। भाकपा नेताओं ने ब्लॉक के मुख्य गेट पर बैठकर धरना देते हुए अपने मांग के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। भाकपा नेताओं ने खाद की किल्लत से हो रही किसानों की परेशानी पर बिहार व केंद्र सरकार के नीतियों का जमकर आलोचना की। नेताओं ने कहा कि सरकार व प्रशासन को जल्द से जल्द किसानों को उचित मूल्य पर खाद मुहैया कराना चाहिए। वही, जिले में बढ़ रहे आपराधिक घटनाओं पर भी हल्ला बोला। कहां, की शांत जिले में शुमार मधुबनी में लगातार आपराधिक घटनाएं हो रही है। जो चिंता का कारण है। भाकपा नेताओ ने धान खरीद के लिए पैक्स व व्यापार मंडल को गारंटी, राशनकार्ड से वंचित परिवार को कार्ड मुहैया कराने, योग्य व्यक्तियों को पेंशन लाभ देने, झंझारपुर न्यायालय में पुलिस के द्वारा अराजकता के दोषी पर कठोर दंड देने व प्रखंड सह अंचल में फैले भ्र्ष्टाचार को खत्म करने की मांग की। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता अंचल सचिव आनंद कुमार झा ने की। वही इस दौरान मनोज मिश्र, तिरपित पासवान, संतोष कुमार झा, अवध किशोर झा, रामाशीष पासवान, बद्री नारायण झा, विनय चंद्र झा, रामसेवक यादव, धीरेंद्र झा, भागवत कामत, रमाकांत कामत आदि थे। Follow @BjBikash