बेनीपट्टी(मधुबनी)। अभी अभी : बेनीपट्टी थाना के नजरा में एक मासूम बच्ची की गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस घटनास्थल पर पहुँच कर शव को कब्जे में ले लिया है।

1

मिली जानकारी के अनुसार महबूब आलम की पुत्री अपने ननिहाल नजरा में रह रही थी। उसका घर करहारा बताया जा रहा है। हत्या का आरोप मुंतजिर पर लगा है। ग्रामीणों की माने तो आरोपी मानसिक विक्षिप्त है। एक पड़ोसी महिला ने बताया कि मुंतजिर अपने भांजी को गले पर रखकर घुमा रहा था। इसी दौरान उसे दौरा आ गया। जिसके बाद वो बच्ची को सीने से जोर से दबा दिया। इसी के कारण बच्ची की मौत हो गयी। हत्या के बाद उक्त हत्यारोपित को बांध कर इसकी सूचना पुलिस को दी। तब जाकर बेनीपट्टी थाना पुलिस को घटना की जानकारी मिली।

2

मासूम की हत्या से पूरा गांव स्तब्ध है। बताया जा रहा है कि आरोपी पांच छह दिन पूर्व ही विदेश से गांव आया था।


बेनीपट्टी एसएचओ अरविंद कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम में भेजे जाने की प्रक्रिया की जा रही है। जांच की जा रही है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here




Previous Post Next Post