बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी प्रखंड के बनकट्टा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष महेन्द्र झा (68) का निधन मंगलवार की देर रात हो गई। पैक्स अध्यक्ष पंचायत के दामोदरपुर गांव के थे। उन्होंने अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ा है। उनके निधन की खबर मिलते ही पंचायत सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गयी। ज्ञात हो कि स्व. झा बनकट्टा पंचायत के 1976 से जीवन पर्यन्त पैक्स अध्यक्ष बने रहे। वे पंचायत के मुखिया भी रह चुके हैं। सामाजिक तथा राजनीतिक क्षेत्र में काफी सक्रिय रहते थे। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक संगठनों, तथा पैक्स अध्यक्षों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में पूर्व मंत्री सह विधायक विनोद नारायण झा, पूर्व विधायक भावना झा, पूर्व एमलसी डा दिलीप चौधरी, प्रदेश जदयू के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, प्रखंड प्रमुख सोनी देवी, उप प्रमुख अशोक चौधरी, जनकल्याण मंच के महासचिव सह पैक्स अध्यक्ष योगीनाथ मिश्र बबलू, इंद्रजीत मिश्रा, मनोज चौधरी गुड्डू, शिक्षक संघ के महादेव मिश्रा, जदयू नेता डा अमरनाथ झा, लोजपा जिलाध्यक्ष बचनू मंडल, सीपीआई के आनंद झा, कांग्रेस के बैद्यनाथ झा, सुनील झा, पूर्व जिप सदस्य राजेश यादव, स्थानीय मुखिया किरण देवी, सरपंच सच्चिदानंद झा अधिवक्ता विनीत कुमार मिश्र, ,कालिश्चन्द्र झा, विनय कुमार झा, पुष्पानंद मिश्र, यशवंत कुमार, पतासी झा, पवन झा मेजर, सुधीर कुमार झा, बासुदेव झा, कृष्णानंद झा गुलाब मिश्र, ललित कुमार मिश्र, राजू मिश्र, संजय झा, भाईजी मिश्र, रमेश मंडल रामेश्वर नायक, सुदर्शन झा, आदि शामिल है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post