बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी अंचल के करहारा पंचायत के बिरदीपुर गांव में बाढ़ के पानी में डूबने से एक लड़की की मौत हो गयी है। मृतक की पहचान बिरदीपुर के मो. तमन्ने की पुत्री सलमा खातून (17) के रूप में की गई है। घटना की सूचना बेनीपट्टी पुलिस व अंचल अधिकारी को दी जा चुकी है।

गांव का पथ कटाव होने के कारण कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुँच सके है। मिली जानकारी के अनुसार मृतका शुक्रवार की दोपहर गेंहू पिसवाने के लिए गांव से निकल कर बिरदीपुर के लचका पुल से जा रही थी। लचका पुल पर अभी भी पांच फीट पानी का बहाव हो रहा था। पुल को पार करने के दौरान अचानक लड़की गेंहू का बोरा लेकर ही पानी में बह गई।

उधर लड़की के पानी में डूबने की सूचना मिलते ही कई ग्रामीण पानी में कूद कर लड़की की खोजबीन शुरू कर दी। मगर, लड़की नहीं मिली। काफी देर बाद फिर से युवको ने खोज शुरू की तो लड़की का शव बरामद हो गया। एसएचओ सह पुलिस निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि गांव में जाने के लिए अभी कोई रास्ता नहीं है। परिजन व मुखिया को शव थाना तक भेजवाने को कहा गया है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here




Previous Post Next Post