बेनीपट्टी(मधुबनी)। एनआरसी व सीसीए पर कांग्रेस व अन्य दल भ्रम फैला रही है। इस कानून से किसी की नागरिकता नहीं जाएगी, बल्कि ये कानून के सहारे पाकिस्तान बांग्लादेश व अफगानिस्तान में प्रताड़ित अल्पसंख्यकों को नागरिकता दी जाएगी। मधुबनी के भाजपा सांसद डाॅ अशोक यादव ने ये बातें शनिवार को ब्रह्मपुरा में बीजेपी नेता शैलेन्द्र झा के आवास पर गरीबों के बीच कंबल वितरण के उपरांत पत्रकारों से कही। श्री यादव ने कहा कि इस कानून पर लोगों को गुमराह नहीं होना चाहिए। लोगों को जागरुक करने के लिए भाजपा पूरे देश में लोगों के घर-घर जाकर जागरुक करने का काम करेगी। उन्होंने एक वर्ग के लोगों को आश्वसत करते हुए कहा कि उनलोगों को घबराने की कोई जरुरत नहीं है। वहीं सांसद ने रविवार को मधुबनी टाॅउन हाॅल में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल होने का आह्वान उपस्थित लोगों से की। गौरतलब है कि उक्त गांव में आयावत फाउंडेशन के तत्वावधान में दो सौ गरीब लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष घनश्याम ठाकुर देवेन्द्र यादव कृष्णेश्वर ठाकुर विमल झा रंधीर ठाकुर अमरेश वर्मा सुभाष यादव आदि बीजेपी नेता मौजूद थे। सांसद के उपस्थित होने पर गांव के लोगों ने भव्य स्वागत किया।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here




Previous Post Next Post