BNN News

बेनीपट्टी (मधुबनी)। प्रखंड के क्षेत्रों में फगुआ की मस्ती चढ़नी शुरु हो गयी है। ब्रह्मपुरा पंचायत के चतरा मध्य विद्यालय परिसर में बुद्धवार को महिला संघर्ष समिति की ओर से महिलाओं का होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जहां उपस्थित सैंकड़ों महिलाओं ने एक-दूसरे को रंग-अबीर लगा कर होली पर्व की शुभकामनाएं दी। होली मिलन समारोह का आयोजन के लिए गीता देवी ने एक सप्ताह पूर्व से ही तैयारी कर ली थी। पंचायत के मुखिया अजित पासवान ने बताया कि महिला सशक्तिकरण का ये नमूना है। होली के दिन महिला दिन भर घर में पकवान बनाने के साथ अन्य भोजन बनाने में ही समय नष्ट कर देती है। जबकि समाज में महिला सशक्तिकरण का दावा किया जा रहा है। पर्व में महिलाओं की सहभागिता होनी चाहिए। मुखिया ने बताया कि महिलाओं को पर्व के बहाने एक-दूसरे से गिला-सिकवा को भुलाने के लिए ये आयोजन वर्ष-2009 से कराई जा रही है। इस मिलन समारोह के अवसर पर महिला हर आपसी कटुता को भुल कर आपस में रंग-अबीर खेलती है। यहां बैठ कर महिला एक-दूसरे को समझने का प्रयास करती है। मुखिया अजित पासवान ने सभी को होली पर्व की शुभकामनाएं दी। मौके पर कौशल्या देवी, शीला देवी, रेणु देवी, भुली देवी, बबनी देवी, प्रमिला देवी, यमुना देवी, श्यामा देवी समेत सैंकड़ों महिला मौजूद थी। उधर प्रखंड के गांधी-स्मृति भवन के सभागार में मुखिया संघ के तत्वाधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जहां एसडीएम मुकेश रंजन, बीडीओ डा. अभय कुमार, बिस्फी बीडीओ मनोज कुमार, सीओ पुरेन्द्र सिंह, मुखिया महासंघ के जिलाध्यक्ष कृपानंद झा आजाद, प्रखंड अध्यक्ष मिथिलेश मिश्रा, पैक्स अध्यक्ष प्रेमशंकर राय, विष्णु सहनी समेत कई मुखियाओं व जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान एक-दूसरे को रंग-अबीर लगा कर मूंह मीठा कराया गया।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post