बेनीपट्टी (मधुबनी)। बेहटा पंचायत में पक्के नाला का निर्माण नहीं होने से पंचायत के लोग त्रस्त है। नाला नही होने के कारण आम लोग सड़कों के किनारे भूख्ांड का नाला बना कर गंदा पानी का बहाव बदस्तूर कर रहे है। जिसके कारण उक्त सड़क से चलना तो दूर बगल से गुजरना भी मुश्किल हो गया है। वहीं गंदा व कचड़ा के कारण बीमारी फैलने की आशंका से स्थानीय लोग खौफजदा है। बेहटा पंचायत के वार्ड न0-06 व वार्ड न0-07 में स्थिति इतनी खराब है कि गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ लोग नाले के आगे के भाग को बंद कर दिया है। जिसके कारण पानी ऑवर फ्लो होकर सड़कों पर पसर रहा है। वहीं पानी से निकल रही कचरा भी सड़क होते हुए दूसरे लोगो के घरों में जा रही है। वार्ड ने चन्देश्वर यादव, राजकिशोर यादव, रामनंदन यादव, देवचन्द्र यादव, सुशील कुमार पासवान, सूर्यमोहन पासवान, विन्दे पासवान, उपेन्द्र यादव सहित कई लोगों ने बताया कि तीन माह पूर्व जलनिकासी की समस्या पर स्थानीय जनप्रतिनिधि ने मिट्टी खुदवा कर तत्काल जलनिकासी की समस्या को दूर कर दिया। परंतु उक्त प्रतिनिधि के द्वारा ही आगे से जलनिकासी को बंद कर दिया है। जिसके कारण पानी का बहाव रुक गया है। गंदा पानी व कचरा सड़कों पर फैल कर दूसरे के घरों में जा रहा है। वहीं स्थानीय लोगों की माने तो महामारी फैलने की आशंका बन गयी है। रातों को घर में सोना मुश्किल हो गया है। हर समय बदबूदार वातावरण बन गया है। बेहटा पंचायत की मुखिया ललिता देवी ने बताया कि उक्त मुहल्लों को जलनिकासी की समस्या से निजात के लिए जल्द ही योजना का संचालन कर नाला का निर्माण कराया जाएगा। मुखिया ने बताया कि उक्त मुहल्ला में नाला नहीं होने के कारण समस्या अधिक हो रही है। जल्द ही निदान हो जाएगा।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post