बेनीपट्टी(मधुबनी)। मुख्यालय के नबकी पौखेर स्थित देवी मंदिर में दुर्गापूजा के सफल आयोजन के लिए ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में अन्य वर्षों की तरह इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम से दुर्गापूजा का आयोजन करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। बैठक में दुर्गापूजा के सफल आयोजन के लिए कमेटी का गठन किया गया। उपस्थिति सभी ग्रामीणों के सर्वसम्मति से पूजा कमेटी के अध्यक्ष के तौर त्रिलोक झा का चयन किया गया।वहीं सोनू पाठक को सचिव, दीपक पाठक को उप सचिव, विकास झा को कोषाध्यक्ष, राघव झा को उपाध्यक्ष व उपकोषाध्यक्ष के पद पर ललन झा का मनोयन किया गया।कार्यकारिणी के सदस्य के तौर पर अमर झा, विभूति झा, मंकू झा, गौतम झा, त्रिभुवन झा, मोहन झा, तुषार झा, अभिमन्यू ठाकुर, रंजीत मिश्रा, विजय झा, नवनीत झा, चंद्रशेखर झा सहित 21 लोगों को कार्यकारिणी टीम में रखा गया है। अध्यक्ष ने बताया कि इस वर्ष धूमधाम व विधि के अनुसार पूजा संपन्न किया जायेगा।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here




Previous Post Next Post