पटना (बिहार) बिकाश झा : मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट शनिवार को जारी कर दिया गया। मैट्रिक में जमुई का कुणाल जिज्ञासु मैट्रिक टॉपर बना। कुणाल जमुई के सिमुतल्ला आवसीय स्कूल के छात्र हैं। टॉप 31 में 30 छात्र इस स्कूल के ही हैं। 20 रैंक पर सोनालीजा है, सोनालीजा पवन कुमार झा एसएस स्कूल समता(बैशाली) की है। यहां हम बताते चलें कि 20 वें रैंक पर भी सिमुतल्ला आवसीय स्कूल का साकेत भी है। 21 से 31 रैंक पर सिमुतल्ला आवसीय स्कूल का ही कब्जा रहा। टॉप 10 में जमुई और बैशाली को छोड़कर कर पटना समेत किसी और जिला को कोई स्थान नहीं मिला। पटना का रिजल्ट इस दफा निराशाजनक रहा। इस साल मैट्रिक परीक्षा में इस बार कुल 14,26,902 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। इनमें 766287 छात्र और 659222 छात्राएं थीं. इस परीक्षा के लिए पूरे बिहार में 1,217 केंद्र बनाए गए थे. प्रदेश में सबसे ज्यादा नवादा जिला के छात्रों ने बाजी मारी है।
| छात्र | अंक | स्कूल |
| कुणाल जिज्ञासु | 487 | सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई |
| नीरज रंजन | 487 | सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई |
| अभिनव कुमार | 485 | सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई |
| मुकुल रंजन | 485 | सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई |
| सोनू कुमार | 484 | सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई |
| विवेक वैभव | 484 | सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई |
| मो. अकीब जावेद | 483 | सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई |
| प्रतिभा कुमारी | 483 | सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई |
| मो.असफाक खालिद | 483 | सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई |
| खुशबू कुमारी | 482 | सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई |
| अभिनव आदर्श | 482 | सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई |
| पल्लवी गुडन | 482 | सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई |
| प्रीति कुमारी | 482 | सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई |
| सूरज कुमार | 482 | सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई |
| शिवम राज | 482 | सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई |
| गौरव बघेल | 482 | सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई |
| मुस्कान कुमारी | 482 | सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई |
| अमन कुमार | 482 | सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई |
| शुभम राज | 481 | सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई |
| सोनालिजा | 480 | पवन कुमार झा एसएस (10+2) स्कूल समता कोलोन |
| साकेत कुमार | 480 | सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई |
| विकास कुमार | 479 | सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई |
| कमलेश कुमार | 479 | सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई |
| रोहित कुमार | 479 | सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई |
| कुमार आर्यभट्ट | 478 | सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई |
| अमन कुमार राय | 478 | सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई |
| अनुराग अंकित | 478 | सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई |
| विवेक कुमार | 478 | सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई |
| कशिश | 478 | सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई |
| अभिषेक कुमार | 477 | सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई |
जमुई 94 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं। दूसरे स्थान पर शेखपुरा 93 प्रतिशत छात्र सफल हुए है। तीसरे स्थान पर अरवल 92.57 छात्र सफल हु,सबसे खराब रिजल्ट मुजफ्फरपुर का रहा है।
कुणाल ने 500 में 487 नंबर लाकर पहला स्थान प्राप्त किया है। नीरज रंजन दूसरे स्थान, अभिनव तीसरे स्थान पर रहा। 21.45 प्रतिशत छात्र प्रथम श्रेणी से , 40.01 प्रतिशत सेकेंड डिविजन, और 13.68 प्रतिशत थर्ड डिविजन से पास हुए । 208 छात्रों का रिजल्ट पेंडिग है। 100 में 75.17 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं।


