मधुबनी। राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर मंगलवार को प्रेस क्लब में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डीडीसी आईएएस विशाल राज ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। जागरूकता में मीडिया का रोल सबसे प्रमुख है। उन्होंने कहा कि जो अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाह हैं वही मीडिया से डरते हैं। उन्होंने मीडिया कर्मियों की सुरक्षा एवं समस्या के सवाल पर कहा कि वे इसको लेकर गंभीर हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर समस्या सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी अथवा उनके स्तर से निपटाया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन कर रहे जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि जनता की समस्या सरकार व प्रशासन तक पहुंचाने में मीडिया की भूमिका अहम है। जो सच्चाई के रास्ते पर चलते हैं उन्हें मीडिया से कोई डर नहीं है। वहीं मीडिया प्रतिनिधियों ने कहा कि आज मीडिया कर्मियों को लोग निशाना बना रहे हैं। पब्लिक के सामने सच्चाई उजागर करने वाले मीडिया कर्मियों की हत्या हो रही है। पत्रकार सुरक्षा कानून लाने की मांग भी की। बेनीपट्टी में अविनाश झा की हत्या मामले पर भी लंबी चर्चा हुई। बैठक में पत्रकार उदय कुमार झा, राम शरण साह, तेज नारायण ब्रह्मर्षि, फिरोज आलम, किशोर कुमार, राजीव कुमार झा, सुजीत कुमार राऊत, संजय कुमार मिश्र
संदीप कुमार, विभूति रंजन, अजय आनंद सहित अन्य लोगों ने अपनी राय रखी।