बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी के मकिया में देर रात फिर गोलीबारी हुई है। पुलिस ने पूर्व के गोलीकांड के आरोपी के घर के आगे से छह खोखा बरामद की है। जिसमें तीन खोखा आठ एमएम व तीन खोखा सात प्वाईंट 65 एमएम के बरामद किए गये है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि उक्त घटना पूर्व के घटना का प्रतिकार बताया जा रहा है। 
गौरतलब है कि परसों रात में भी मकिया में मो. असफाक के घर पर सात राउंड गोली चलाई गई थी। जिसमें मकिया के मो. मासूम, मो. हैदर समेत सात लोगों को नामजद किया गया था। अब इस कांड के आरोपी के घर पर गोलीबारी की गई है। उधर, सूत्रों की माने तो दोनों पक्ष एक-दूसरे को केस में फंसाने के लिए गोलीबारी करा रहे है।
उधर, लगातार हो रहे गोलीबारी से स्थानीय आम लोगों में दहशत है। उधर, आरोपियों के हिम्मत की बात करें तो प्रभारी एसएचओ मृत्युजंय कुमार स्वयं पुलिस बल के साथ करीब सवा दो बजे आरोपियों के घर टोह लेने गए थे। उक्त टोह लेने के करीब दस से पंद्रह मिनट बाद ही अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से रात का सन्नाटा गायब हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत प्रभारी एसएचओ मौके पर पहुंचे, तब तक कोई आसपास नहीं था। पुलिस ने मौके से खोखा बरामद कर इसकी जानकारी वरीय अधिकारी को दी। प्रभारी एसएचओ ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गहन छानबीन कर रही है। किसी भी अपराधिक तत्वों के मंसूबे को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post