बेनीपट्टी(मधुबनी)। एंटी कोरोना टास्क फोर्स के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह व प्रदेश संयोजक पीसी झा ने बेनीपट्टी के बाढ़ग्रस्त बर्री के माधोपुर में पीड़ितों के बीच भोजन पैकेट का वितरण किया। भुरका में डायवर्सन पर नाव के सहारे चलती जिन्दगी  व निर्माणाधीन पुल की स्थिति देखकर सुनील कुमार सिंह ने दुख व्यक्त किया , कहा की आखिर कब हमारे जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को यह समझ में आएगी की उन्हें अपने जनता के प्रति भी कोई जिम्मेदारी बनती है। आधे अधुरे पुल कब बनेगें, सड़क कब और कहां किस स्थिति में उसे कोई देखेगा भी। आजादी के बाद न जाने कितनी सरकारें आई और गई, कितने यहां से चुनाव जीतकर, विधायक, सांसद, मंत्री बने लेकिन यहां की जनता की स्थिति में कोई बदलाव नही आया है, ये दुखद ही नही शर्मनाक भी है। प्रफुल्ल चंद्र झा ने कहा किसी भी मानव के लिए रोटी, कपड़ा और मकान बुनियादी अधिकार है, लेकिन यहां के लोगों के पास इस बाढ़ ने कुछ भी शेष नही छोड़ा है। लेकिन यहां के किसी जनप्रतिनिधि के लिए यहां के लोगों के प्रति कोई संवेदना बची भी है, ऐसा तो नजर नही आ रहा है, अन्यथा यहां ऐसी स्थिति नही होती। चारों और जल ही जल है, लोग बांध पर शरण लिये हुए हैं, न भोजन, न कपड़ा न कोई समान, क्या ये हमारे कोई नही है। जिनके लिए हम कुछ करें। एसीटीएफ के इस निरीक्षण टीम में मुजफ्फरपुर के जिला प्रभारी गौरव कुमार सिंह, वैशाली जिले से उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह व प्रेमनाथ भारती शामिल थे। साथ में मधुबनी जिला अध्यक्ष मदन कुमार मिश्र, प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी कपिल कुमार झा, उपाध्यक्ष राजीव झा के साथ संतोष झा, मोहन झा, गणेश पांडे, मुरारी पांडे सहित अन्य थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post