बेनीपट्टी(मधुबनी)। सुश्री पल्लवी कुमारी ने सोमवार को बतौर सीओ पदभार ग्रहण कर लिया है। सुश्री कुमारी ने बीडीओ सह प्रभारी सीओ मनोज कुमार से पदभार ग्रहण कर लिया है। बेनीपट्टी अंचल के अठारहवें सीओ और पहली महिला सीओ के रूप में योगदान ली हैं। इससे पहले वे बांका जिले के शंभूगंज अंचल में बतौर सीओ पदास्थापित थीं और बेनीपट्टी अंचल में निवर्तमान सीओ प्रमोद कुमार सिंह पदास्थापित थे। श्री सिंह का तबादला बक्सर जिले के चकबंदी पदाधिकारी के रूप में हो गया। उन्होंने बेनीपट्टी बीडीओ मनोज कुमार को अपना पदभार सौप दिया था। वहीं नवपदस्थापित सीओ पल्लवी ने राजस्व के कार्यो को गति प्रदान करने और निष्ठा व निष्पक्षतापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए लोगों की सेवा करने की प्राथमिकता सूची में शामिल होने की बात कहीं। मौके पर बीडीओ मनोज कुमार, राजेश यादव, कन्हैया सिंह, निर्मल झा, रमण कुमार, अंचल गार्ड राम प्रकाश सिंह व जीवछ सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।