बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी के पाली गांव के बचनू मंडल को लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज ने जिलाध्यक्ष मनोनित किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने बचनू मंडल के जिलाध्यक्ष मनोयन पर खुशी प्रकट करते हुए उनके अनुभव से पार्टी को मजबूती मिलने की बात कही है। बचनू मंडल के जिलाध्यक्ष मनोयन पर पूर्व एमएलसी विनोद कुमार सिंह, जिला पार्षद सह बीजेपी महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष खुशबू कुमारी, एमएलसी सुमन कुमार महासेठ, जेडीयू एमएलसी डॉ दिलीप कुमार चौधरी, जेडीयू नेता नीरज झा, प्रेमशंकर राय, लोजपा नेता संतोष झा पप्पू, सुधीर पासवान, बीजेपी नेता रौशन मिश्र, भास्कर चौधरी, गोविन्द झा, आयुष सिंह समेत कई एनडीए नेताओं ने बधाई दी है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post