बेनीपट्टी(मधुबनी)। सूबे में 16 जुलाई से लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। जिसमें आवश्यक सेवा को छोड़ सभी दुकानों को बंद रखने, अनावश्यक रूप से घर से बाहर नही निकलने, मास्क का उपयोग करने सहित कई निर्देश दिए गये है। मगर सरकार के किसी भी निर्देश का पालन नही किया जा रहा है। लोग सरेआम सामान्य दिनों की तरह घुम रहे है। आवश्यक सेवा के अलावे भी सभी दुकाने खुल रही है। मगर प्रशासन मूकदर्शक बनी हुई है। लॉकडाउन लागू होने के पहले दिन प्रशासनिक पदाधिकारी सड़क पर उतरे थे, मगर अब पदाधिकारियों को भी लॉकडाउन अनुपालन कराने से कोई मतलब नही है। यहां तक की कंटेनमेंट जोन में नियमों का पालन नही किया जा रहा है। वहां भी दुकाने मनमाने तरीके से खोले जा रहे है। कुल मिलाकर लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंस की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है, फिर भी पदाधिकारी चुप्पी साधे हुए है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post