बेनीपट्टी(मधुबनी)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रकांत झा पंचतत्व में विलीन हो गए। उन्हें उनके पुत्र पंकज झा ने मुखाग्नि दी। इससे पूर्व स्व. झा का शव कांग्रेस पार्टी कार्यालय में लाया गया। जहां विधायक भावना झा ने श्रद्धांजलि दी। वहीं अन्य कांग्रेसी नेताओं ने भी स्व़ झा को नमन किया। भाकपा अंचल मंत्री आनंद झा ने भी कांग्रेस पार्टी कार्यालय पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं गुरुवार को सूबे के पीएचईडी मंत्री विनोद नारायण झा स्व़ झा के घर परजुआर पहुंच कर श्रद्धाजंलि अर्पित कर नमन किया। मंत्री ने कहा कि चन्द्रकांत झा कांग्रेस के दिग्गज नेता के साथ महान समाजसेवी भी थे। समाज के सभी वर्गो के लिए उन्होंने कार्य किया। वहीं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष घनश्याम ठाकुर, राजद प्रखंड अध्यक्ष राजेश यादव, मीनू पाठक, विनय झा, मिहिर झा, बैधनाथ झा, पैक्स अध्यक्ष सुनील यादव समेत कई नेताओं ने परजुआर पहुंच कर श्रद्धांजलि दी। बता दे कि स्व़ झा 1972 में कांग्रेस की सदस्यता ली थी। पार्टी में लगातार कार्य करते हुए वर्ष-2003 से 2009 तक पार्टी के जिलाध्यक्ष की कमान संभाल कर पार्टी को मजबूत करने का काम किया। इससे पूर्व पंचायत प्रतिनिधि के तौर पर 2001 से 2005 तक परजुआर पंचायत समिति के पद पर भी निर्वाचित हो चुके थे। फिलहाल, उनका पतोहू पंसस के पद पर निर्वाचित है। हाल के दिनों में बीमारी के कारण स्व झा काफी बीमार हो गए थे। उनके निधन पर एमएलसी डॉ दिलीप कुमार चौधरी, जेडीयू के वरिष्ठ नेता जटाशंकर झा, नीरज झा, छातापुर के जेडीयू प्रभारी संजीव झा मुन्ना, अशोक रंजन, मो. जुल्फेकार, राजेन्द्र मिश्र, शशिभूषण सिंह, कन्हैया चौधरी आदि ने शोक व्यक्त किया है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post