बेनीपट्टी(मधुबनी)। मधुबनी जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता चन्द्रकांत झा का शव देर संध्या पार्टी कार्यालय पहुंचा। जहां पूर्व से ही मौजूद एमएलए भावना झा, भाकपा के अंचल मंत्री आनंद झा समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। एमएलए श्रीमती झा ने पार्टी झंडा के साथ पुष्प चढ़ा कर उन्हें नमन किया। वहीं कांग्रेस की महिला नेत्री मीनू पाठक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता के शव को देखते ही रोने लगी। जिसे कार्यकर्ता चुप कराने का प्रयास करते दिखे। पूरा माहौल गमगीन बना हुआ था। आपको बता दे कि चन्द्रकांत झा वर्षों से कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़े रहे थे। हाल के दिनों में बीमारी के कारण स्व झा काफी बीमार हो गए थे। करीब सात दिनों से उनका इलाज पटना के एक हॉस्पीटल में हो रहा था। जहां बुद्धवार की सुबह करीब दस बजे उनका निधन हो गया। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालो में कांग्रेस के कृष्ण कुमार झा मालिक, प्रो.केसी पाठक, कुसुमकांंत झा, मिहिर झा, बैधनाथ झा, विजय कुमार चौधरी, दीपक कुमार झा उर्फ मंटू, सुंदर मिश्र समेत कई नेता मौजूद थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post