बेनीपट्टी(मधुबनी)। प्रखंड के ब्रह्मपुरा के चतरा मध्य विद्यालय पर सैकड़ों श्रमिक चार दिनों से भूखे-प्यासे समय काट रहे है। मजदूर स्कूल के पीछे बरगद के नीचे रात गुजारने को विवश है। बावजूद, प्रखंड प्रशासन व मुखिया मजदूरों की सुधि नहीं ले रहे है। नोड्ल अधिकारी सह पंचायत सचिव निर्देश नहीं होने का हवाला दे पल्ला झाड़ रहे है। वहीं मजदूरो के साथ अब परिजनों में भी रोष व्याप्त हो रहा है। मजदूरों का कहना है कि मुखिया महामारी नहीं फैले, इसके लिए स्कूल से बाहर नहीं जाने दे रहा है। वहीं प्रशासन भोजन तो दूर पानी तक मुहैया नहीं करा रहा है। मजदूरों ने बताया गर्मी के समय में पेड़ के नीचे खुले आसमान के नीचे सांप का खतरा रहता है। मच्छर अलग ही परेशान करते है। ऐसे स्थिति में हम लोग बीमारी से पूर्व ही भुख से मर जाएंगे। कोई देखने वाला नहीं है। गौरतलब है कि ब्रह्मपुरा के चतरा मध्य विद्यालय परिसर में फिलहाल सवा सौ मजदूर दिल्ली के रामपुरा से डेढ़ लाख किराया देकर ट्रक से आये है। मजदूरों के इतनी संख्या में आने से पंचायत की स्थिति भी खराब है। ग्रामीण महामारी को लेकर आशंकित है। मजदूरों ने बताया कि अभी तक उन्हें देखने कोई नहीं आया है। वहीं पंचायत सचिव पलटन पासवान ने बताया कि वाकई स्थिति खराब है। राशि निकासी के निर्देश नहीं होने के कारण राशि निकासी नहीं की जा रही है। वहीं पंचायत सचिव ने बताया कि दूरभाष पर बीडीओ से संपर्क करने पर बात नहीं की जा रही है। उधर, मुखिया अजित पासवान ने बताया कि अधिकारी किसी प्रकार का सकारात्मक बात नहीं करते है।उधर, मुखिया ने बीडीओ के द्वारा सहयोग नहीं किए जाने की शिकायत डीएम सहित कई वरीय अधिकारियों से की है। प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार ने दूरभाष पर बताया कि जो मजदूर बिना निबंधन के आये है। उनका क्या किया जा सकता है। मजदूरों के संबंध में पूरी जानकारी दिए जाने के बाद भी संतोषप्रद जानकारी नहीं दी।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post