बेनीपट्टी(मधुबनी)। प्रखंड पंचायत समिति के कोष से निर्मित सार्वजनिक शौचालय का उद्घाटन शनिवार की शाम प्रखंड प्रमुख सोनी देवी ने किया। प्रमुख ने फीता काटकर उद्घाटन करते हुए कहा कि बेनीपट्टी बाजार में शौचालय नहीं होने से काफी परेशानी हो रही थी। खासकर महिलाओं को अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ता था। जिसको लेकर प्रखंड प्रशासन व जनप्रतिनिधि गंभीर थे। उन्होंने कहा कि विकास कार्य किया जाना उनका खास प्राथमिकता है। शौचालय के निर्माण होने से यात्रियों के साथ स्थानीय दुकानदारों को भी लाभ होगा। वहीं पंचायत समिति सदस्य आनन्द झा ने कहा कि बेनीपट्टी में शौचालय का निर्माण नहीं होना दुभार्ग्यपूर्ण था। समस्याओं को देखते हुए सर्वसम्मति से बेनीपट्टी में सार्वजनिक शौचालय के निर्माण का निर्णय लिया गया। आज इसका उद्घाटन होने से स्थानीय लोगों में काफी खुशी है। गौरतलब है कि उक्त शौचालय प्रखंड पंचायत समिति के प्रस्ताव पर राज्य पंचम वित आयोग योजना के तहत करीब साढ़े सात लाख की राशि से कराई गयी है। शौचालय में अत्याधुनिक व्यवस्था की गयी है। मूत्रालय से लेकर स्नान करने तक की व्यवस्था की गयी है। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार, अंचलाधिकारी पुरेन्द्र कुमार सिंह, राजद प्रखंड अध्यक्ष राजेश यादव, मुखिया कृपानंद झा आजाद, मत्स्यजीवी सहयोग समिति के अंचल मंत्री सुधीर सहनी समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post