बेनीपट्टी(मधुबनी)। अधिकारियों के लापरवाही से जनवितरण प्रणाली विक्रेता की दुकान समय से संचालन नहीं की जा रही है। स्थिति इस कदर खराब है कि उपभोक्ता खाद्यान्न के लिए डीलर के दुकान की दौड़ लगाते रहते है, लेकिन डीलर अपने मनमानी से बाज नहीं आ रहे है। शनिवार को प्रखंड के ब्रह्मपुरा पंचायत के जनवितरण प्रणाली विक्रेता के विभिन्न दुकानों का जायजा लिया गया तो ब्रह्मपुरा के जनवितरण प्रणाली विक्रेता लक्ष्मी साह के दुकान के सिवाय अन्य सभी तीन दुकान बंद पाए गए। दुकान पर उपभोक्ताओं को खाद्यान्न वितरण कर रहे लक्ष्मी साह ने बताया कि आवंटित खाद्यान्न का वितरण पूर्ण कर लिया गया है। डीलर ने बताया कि उनके दुकान पर पीएचएच का 370 कार्डधारी लाभुक है। जिनके लिए 1940 यूनिट खाद्यान्न का आवंटन हो रहा है। वहीं अंत्योदय के 121 कार्डधारी है। वहीं किरासन तेल के लिए 936 लीटर आवंटित हो रहा है। डीलर ने बताया कि उनके दुकान से पंचायत के वार्ड-01,02,03,04, 05 व कुछ वार्ड न0-06 एवं 07 को लाभुक है। वहीं लक्ष्मी साह के करीब सौ फीट की दूरी पर संचालित निर्मल राम का दुकान बंद पाया गया। वहीं डीलर का बोर्ड भी अद्यतन नहीं था। चतरा में संचालित पैक्स सह जनवितरण दुकान भी बंद पाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि पैक्स अध्यक्ष मधुबनी में रहते है। वहीं एक अन्य डीलर हजारी साह का दुकान भी बंद पाया गया। दुकान के आगे न तो बोर्ड ही अद्यतन पाया गया न ही बोर्ड पर सही तारीख लिखा पाया गया। कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि ये डीलरों की पूरानी आदत है। खाद्यान्न का उठाव कर मनमाने समय से उपभोक्ताओं के बीच वितरण किया जाता है। गौरतलब है कि बेनीपट्टी में अधिकांश डीलर अपने सुविधा के अनुसार खाद्यान्न का वितरण करते है। जिससे उपभोक्ताओं का समय से राशन-किरासन मुहैया नहीं हो पाता है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post