बेनीपट्टी(मधुबनी)। त्यौंथ पंचायत के मुखियापति के साथ विवाद का चोली-दामन का साथ छूट नहीं रहा है। थाना क्षेत्र के त्यौंथ गांव में शनिवार की देर शाम कथित जानलेवा हमला किए जाने के दौरान ग्रामीणों ने मुखियापति के पक्ष के चार आरोपियों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने तत्काल चारों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, मुखियापति पर एक राउंड गोली दागने की बात भी सामने आ रही है। पुलिस ने गोली फायर होने के आरोप से फिलहाल किनारे कर रही है। परंतु, ग्रामीणों ने बताया कि मुखियापति की और से चलाए गए गोली का खोखा अभी भी घटनास्थल पर पड़ा हुआ है। प्राथमिकी के अनुसार त्यौंथ पंचायत के मुखियापति जागेश्वर यादव अपने साथ पौआम के ही संदीप कुमार यादव, जयकिशोर यादव, पप्पू कुमार यादव व सिघेंश्वर यादव के साथ बाईक से त्यौंथ के विवेक राय के घर जानलेवा हमला करने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान आरोपियों ने पुनः गैवीपुर पहुंच कर प्रवीण कुमार झा के घर पर भी हमला करने की ताक में थे। इसी बीच दर्जनों ग्रामीणों ने सभी आरोपियों को पकड़ लिया। इस दौरान मुखियापति मौके से फरार हो गए। वादी विवेक झा ने बताया कि इस हमला के दौरान प्रवीण कुमार झा का छोटा भाई जख्मी हो गया। वहीं दूसरी और से मुखियापति का भाई सुधांशु कुमार ने विवेक राय, अजय राय, प्रवीण कुमार झा, नवीन झा, नीरज राज पर ईंट उद्योग चलाने के एवज में दस लाख लेवी की मांग किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ दिन पूर्व एक मोबाईल नम्बर से बताया गया कि मैं विवेक झा बोल रहा हूं, मुझे दस लाख लेवी चाहिए। नहीं दिए जाने पर आरोपियों ने बम बरसाए। इस दौरान विरोध किया तो भठ्ठा का मुंशी जयकिशोर यादव को पिस्तौल के बट से मार कर जख्मी कर दिया। वहीं वादी ने गल्ले से सवा लाख रुपये छीन लेने का भी आरोप लगाया है। इस संबंध में एसएचओ सह पुलिस निरीक्षक हरेराम साह ने बताया कि फायर किए जाने की बात अब तक पुलिस के सामने नहीं आयी है। दोनों प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post