बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी के शिवनगर मध्य विद्यालय के परिसर में शुक्रवार को बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक आशीष नारायण झा के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन संजय सिंह ने किया।  बैठक को संबोधित करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष राजू यादव ने कहा कि सभी शिक्षक चट्टानी एकता बनाये रखे। संघ के मजबूती के लिए श्रमदान कर अन्य शिक्षकों को सहयोग करे। वही श्री यादव ने कहा कि 31 जुलाई को सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा शिक्षकों के हित में फैसला किये जाने की पूर्ण संभावना है। उन्होंने बसैठ मध्य विद्यालय के शिक्षक आशीष नारायण झा को संघ के अनुमंडल अध्यक्ष मनोनीत करते हुए श्री झा के देखरेख में संघ के मजबूती की बात कही। वही पवन कुमार चौधरी ने कहा कि समान काम के बदले समान वेतन शिक्षकों का अधिकार है। जिसे हर हाल में लिया जाएगा।  उन्होंने बेनीपट्टी संघ को मजबूती प्रदान कर शिक्षकों के समस्या को दूर करने की बात कही। इससे पूर्व जिलाध्यक्ष राजू यादव, जिला प्रधान सचिव पवन कुमार चौधरी, मोहन कुमार मिश्रा, अकलियत कुमार झा, मो.अहमद हुसैन, देवानंद झा, रमेश कुमार सिंह व महिला प्रभारी गीता कुमारी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर बैठक की शुरुआत की। बैठक को श्याम कुमार झा, मनोज प्रसाद, बसंत पासवान, प्रवीण कुमार, अनिल कुमार प्रसाद, शमशुल जमा, संजीव कुमार, राजीव चौधरी, किरण कुमारी, वैदेही कुमारी सहित कई शिक्षकों ने संबोधित किया।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post