बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव में सगा भाई ही बहन की अस्मत लूटने का प्रयास कर रहा था। जिसका विरोध उसकी मां ने की तो कलयुगी पुत्र ने अपनी मां को मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। पीड़िता ने इस संबंध में पुत्र फेकु नदाफ के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता ने प्राथमिकी में बताया कि उसके चार पुत्र में एक पुत्र फेकु नदाफ गांव में ही रहता है। जो उनकी पुत्री पर गलत नजर रखता है। कई बार दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पीड़िता ने बताया कि गत 16 जून के सुबह सात बजे दुष्कर्म करने के प्रयास का विरोध किया तो आरोपी पुत्र ने मेरे साथ मारपीट की। इस दौरान तेज धारदार हथियार से वार किया। जिसके बाद मैं गिर गई। इसी दौरान गर्भवती पुत्री बचाने के लिए आई तो आरोपी ने उसके गर्भ पर कई बार पैर से मारा। जिसके कारण मेरी पुत्री को रक्तस्श्राव हो रहा है। इस संबंध में एसएचओ सह पुलिस निरीक्षक हरेराम साह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अनुसंधानकर्ता को हर हाल में आरोपी को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post