बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी पुलिस ने शनिवार के अलसुबह बेनीपट्टी पंचायत के पूर्व मुखिया गनौर सदाय को डिहुलीशेर के सरकारी स्कूल के समीप गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूर्व मुखिया को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर पूर्व मुखिया को जेल भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मुखिया अन्य दिनों की भांति शनिवार के सुबह टोला के सरकारी स्कूल के समीप था। जिसकी गुप्त सूचना पुलिस को मिली। बेनीपट्टी एसएचओ सह पुलिस निरीक्षक हरेराम साह व अवर निरीक्षक रविन्द्र प्रसाद सादा लिबास में उक्त स्कूल के समीप पहुँच कर पूर्व मुखिया को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों की माने तो मुखिया दंपति पुलिस के गिरफ्तारी के भय से रोजाना सरकारी स्कूल के परिसर में रात काटते थे। उक्त मुहल्ले से मुखिया दंपति की गिरफ्तारी कोई आसान बात नहीं थी, जिसकी भनक पुलिस को पूर्व से ही थी। जानकारों ने बताया कि अलसुबह उक्त टोले के लोग नहीं जागते है, अन्यथा पुलिस को स्थानीय लोगों का विरोध झेलना पड़ता। इसी को देखते हुए पुलिस ने पूर्व मुखिया के गिरफ्तारी के लिए सही समय का चयन किया। उधर पूर्व मुखिया के गिरफ्तारी की सूचना आम होते ही पूरे थाना परिसर में लोगों की हुजूम उमड़ पड़ी। उधर, बेनीपट्टी पुलिस के द्वारा पूर्व मुखिया को कोर्ट व जेल ले जाने के लिए विशेष सुविधा दिए जाने की भी खूब चर्चा हुई। पुलिस ने पूर्व मुखिया के लिए लक्जरी वाहन की व्यवस्था कराई थी। जिस पर मुखिया चढ़ कर कोर्ट के लिए रवाना हुए। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिस का ये दोहरा चरित्र समझ से परे है। अन्य कैदी को ऐसी सुविधा कहां दी जाती है। गौरतलब है कि मुखिया की गिरफ्तारी फिलहाल बेनीपट्टी पंचायत के सात निश्चय योजना के 79 लाख के घोटाला मामले में पुलिस ने की है।

 

गिरफ्तारी होने के साथ ही  पूर्व मुखिया की परेशानी और बढ़ेगी। पूर्व मुखिया व मुखिया विमला देवी के खिलाफ एक ओर मामला बेनीपट्टी थाना में लंबित है। मुखिया दंपति पर बेनीपट्टी के शारदा नाथ झा ने बलपूर्वक जमीन को कब्जा किए जाने का आरोप लगाते हुए 41/18 कांड दर्ज कराई थी। जिसमें मुखिया दंपति के द्वारा जमानत भी नहीं ली गयी है। सूत्रों की माने तो बेनीपट्टी पुलिस उक्त मामले में भी कार्रवाई करेगी।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post