बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के जगत गांव में दो पक्षों के बीच मामूली विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई। मारपीट किए जाने के आरोपों पर दोनों पक्षों की ओर से बेनीपट्टी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है। एक पक्ष के भैरवकांत झा ने आरोप लगाया है कि गांव के राजकुमार झा के माता का क्रिया-कर्म था। जिसके लिए सुरेन्द्र झा के घर कमिटी के बर्तन मांगने गया था। जिस पर दूसरे पक्ष के लोगों ने बर्तन देने से इंकार कर दिया। गत शनिवार की सुबह करीब नौ बजे पुनः बर्तन की मांग किए जाने पर सुरेन्द्र झा, कौशल कुमार झा, कृष्णा झा हाथ में लाठी व तेज धारदार हथियार लेकर मारपीट किया। इसी दौरान आरोपियों ने बीस ग्राम का सोने का चेन छिन लिया। बचाने के लिए आए मेरे पिताजी के साथ मारपीट कर उनके जेब से 4830 रुपये निकाल लिए। वहीं दूसरी ओर सुरेन्द्र झा ने भैरवकांत झा व अमरनाथ झा के खिलाफ घर से जबरन बर्तन लेने एवं मना किए जाने पर पत्नी के साथ मारपीट कर सोना का चेन लेने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post