बेनीपट्टी (मधुबनी)। सूबे के पीएचईडी मंत्री विनोद नारायण झा बुद्धवार को अपने आवास परिसर में प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए कहा तेजस्वी यादव की यात्रा संविधान के खिलाफ  है। न्याय निर्णय पर आन्दोलन या राजनीति करना सही नहीं है। न्यायालय के फैसले का उपरी अदालत में चुनौती दी जा सकती है। वहीं मंत्री झा ने विपक्ष के लोग सरकार व भापजा पर गलत आरोप लगा रही है। लालू जब पहली बार जेल गये, तब बिहार में उन्हीं की सरकार थी, केन्द्र में देवगौड़ा की सरकार थी। उस समय क्या हुआ। मंत्री श्री झा ने पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से पूरे यात्रा के दौरान लोगों से भ्रष्टाचार के लिए क्षमा मांगनी चाहिए, लोगों को ये आश्वासन देना चाहिए, कि उनकी कभी सरकार बनी तो वे भ्रष्टाचार नहीं करेंगे। श्री झा ने कहा कि तेजस्वी महज 28 वर्ष की उम्र में 28 संपत्तियों के मालिक बन गए। स्वच्छ व सूचिता की राजनीति करनी है तो अपनी सारी संपत्ति को गरीब-पिछड़े लोगों में वितरण कर दे। श्री झा ने कहा कि एक तरफ भ्रष्टाचार से कमाई संपत्ति का लाभ भी ले रहे है, वहीं दूसरी ओर इमानदारी की राजनीति करने की भी बात करते है। पीएचईडी मंत्री ने कहा कि बिहार सरकार सूबे के विकास कार्यों के लिए सतत कार्य कर रही है। मौके पर शंकर झा, अमरनाथ प्रसाद, शैलेन्द्र झा, बसंत ठाकुर, विजय झा, काशीनाथ झा मंगल सहित कई भाजपाई नेता मौजूद थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post