बेनीपट्टी(मधुबनी)। थाना क्षेत्र के सौहरोल गांव में लूट के दौरान विरोध करने पर अपराधियों की ओर से हुई मारपीट में महिला का गर्भपात होने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है। जख्मी हालत में महिला का इलाज पीएचसी में किया जा रहा है। इस संबंध में पीड़ित महिला रुही प्रवीण ने गांव के ही मो. अकबर व नसाबा खातुन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।पीड़िता ने बताया है कि बुद्धवार की रात ग्यारह बजे नामजद आरोपियों ने उनके घर में जबरन घुसकर लूटपाट शुरु कर दी।नामजद आरोपियों ने घर से बीस हजार नकद, पैंतीस हजार मूल्य का झूमका व तीस हजार मूल्य का नेकलेस लूट लिया। उनके हरकत का विरोध करने पर दोनों ने मारपीट करना शुरु कर दिया। जिसके कारण पेट में पल रहे चार माह का गर्भ खराब हो गया। पीड़िता ने बताया कि इस दौरान दोनों आरोपी फरार हो गये। एसएचओ सह पुलिस निरीक्षक हरेराम साह ने बताया कि कांड के नामजद आरोपी के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।कांड दर्ज कर ली गयी है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post