बेनीपट्टी (मधुबनी) बिकाश झा : बेनीपट्टी मुख्यालय के नवकि पोखर अवस्थित दुर्गा मंदिर जो की आस्था का केंद्र बना हुआ है। यहाँ दुर्गा पूजा के दिनों के साथ-साथ आम दिनों में भक्तों का तांता लगा हुआ रहता है। विगत कुछ वर्षों से स्थानीय युवाओं की समिति श्री श्री 108 नवदुर्गा शांति समिति द्वारा धूम धाम से दुर्गा पूजा मनाया जा रहा है। बेनीपट्टी थाना से पूरब में नवकि पोखर भिंडा पर दुर्गा जी का भव्य मंदिर बना हुआ है। जिसका निर्माण वर्ष 2014 में ग्रामवासी के आपसी सहयोग से किया गया।
पौराणिक कथाओं के अनुसार पूर्व में बेनीपट्टी के उत्तर भाग के एक गाँव में माँ दुर्गा की प्रतिमा अवस्थित था। जिसके कुछ समय बाद पूजा-अर्चना में त्रुटी होने के कारण पुजारी के घर में आग लग गई। इसके वाबजूद ग्रामीणों ने अपनी श्रद्धा भाव से माँ दुर्गा की पूजा अर्चना करने लगे लेकिन उस गाँव में आगलगी की घटना लगातार होने लगी। जिससे परेशान पुजारी ने माँ दुर्गा की प्रतिमा को बेनीपट्टी गाँव में छोड़ आयें। जिसके बाद बेनीपट्टी के ग्रामीणों ने माँ दुर्गा की प्रतिमा का नवकि पोखर भिंडा पर प्राण प्रतिष्ठा कर पूजा-अर्चना करने लगे जो की अब श्रद्धा के केंद्र बन चुका है। विगत वर्षों के भांति इस वर्ष भी नावाकि पोखर स्थित माँ दुर्गा के मंदिर में धूम-धाम से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है।
कैसे पंहुचे नवकि पोखर स्थित दुर्गा मंदिर
मधुबनी जिले के बेनीपट्टी मुख्यालय के लोहिया चौक और थाना के मध्य से पूरब में माँ दुर्गा का मंदिर अवस्थित है। जहाँ बेनीपट्टी पंहुचने के बाद आप पैदल भी जा सकते है।